Lakshadweep Kaise Jaye: Train,Cruise,Flight से जाने का तरीका,घूमने की जगह और बजट

Lakshadweep Kaise Jaye:  हमारे देश भारत में घूमने के लिए बहुत सारी जगह हैं, कुछ जगह तो इस तरह की हैं जिनकी किसी ओर विदेशी जगह से तुलना भी नहीं की जा सकती हैं। पर ऐसे घूमने वाले स्थानों के बारे में बहुत ही कम लोगो को जानकारी हैं अगर है भी तो लोगो का विदेश की तरफ ज्यादा झुकाव और यही कारण हैं कि अधिकतर भारत के लोग विदेश घूमने के लिए जाते हैं।

इसलिए आज हम आपको भारत के एक बहुत ही सुन्दर प्रयटक स्थान के बारे में बताने वाले हैं जिसकी तुलना में कई विदेशी प्रयटक स्थल भी फेल हैं। आज हम यहां बात कर रहे हैं Lakshadweep की जो कि भारत का एक हिस्सा हैं, यह एक केंद्र शासित प्रदेश हैं जिसमे कुल 36 द्वीप हैं।

भारत के इस प्रयटक स्थल पर विदेशी लोग भी घूमने आते हैं क्योकि यहाँ के द्वीप की सुंदरता देखते ही बनती हैं। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको Lakshadweep Kaise Jaye की पूरी जानकारी देंगे जिसकी मदद से आप बहुत ही आसानी से Lakshadweep पहुंच सकेंगे और इस प्रयटक स्थल आनंद ले सकेंगे।

Lakshadweep जाने का तरीका: Lakshadweep Kaise Jaye

अगर आप Lakshadweep घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो बता दें कि यहाँ तक पहुंचने के लिए आपके पास प्रमुख दो रास्ते हैं। पहला – हवाई मार्ग द्वारा और दूसरा – पानी वाले जहाज़ (Cruise) द्वारा

इन तरीको से ही आप Lakshadweep आसानी से पहुंच सकते हैं। यदि आप Lakshadweep घूमने जाना का प्लान बना रहे हैं तो आपको सबसे बढ़िया हवाई मार्ग द्वारा ही जाना चाहिए।

आपको ये भी बता दें कि यदि आप Lakshadweep घूमने का प्लान कर रहे हैं तो यहाँ जाने से पहले आपको एक परमिट लेना होगा क्योकि Lakshadweep भारत के Union Territory का हिस्सा हैं, जिसके कारण यहाँ आने से पहले आपको परमिट लेना अवश्य हैं।

Lakshadweep जाने के लिए Permit कैसे लें?

अगर आप अपने Lakshadweep ट्रिप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको यहाँ का परमिट लेना होगा जिसके लिए आप Lakshadweep Permit Official Website पर जाकर यहाँ के परमिट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसके आलावा Lakshadweep का परमिट आपको केरला के कोच्चि में स्तिथ Lakshadweep Administration Office द्वारा भी मिल जायेगा, इसे कोच्चि में Spot Office के नाम से जाना जाता हैं।

इसलिए यदि आप Lakshadweep जाने का प्लान कर रहे हैं तो सबसे पहले आपको Lakshadweep का परमिट लेना हैं इसके बाद ही आप अपनी फ्लाइट आदि की टिकट को बुक करें।

Flight से Lakshadweep कैसे Jaye?

अगर आप फ्लाइट द्वारा Lakshadweep पहुंचना चाहते हैं तो इसके लिए हमने स्टेप्स द्वारा नीचे जानकारी दी हुई हैं।

  • सबसे पहले आपको अपने शहर से केरला के कोच्चि हवाई अड्डे तक की फ्लाइट टिकट करवानी होगी। यहाँ के लिए आपको सभी बड़े हवाई अड्डे जैसे – मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु से कोच्चि की डायरेक्ट फ्लाइट मिल जाएगी।
  • अब कोच्चि पहुंचने के बाद आपको कोच्चि से Lakshadweep के एक मात्र हवाई अड्डा Agatti Airport की फ्लाइट टिकट करवा लेनी हैं। आपको बता दें कि सिर्फ कोच्चि से ही आपको Lakshadweep की फ्लाइट मिल सकती हैं।
  • Agatti Airport पहुंचने के बाद आप Lakshadweep पहुंच जाएंगे, जिसके बाद यही से पानी वाले जहाज़ और बोट द्वारा Lakshadweep के अलग-अलग द्वीप (आइलैंड) तक पहुँच सकते हैं।

पानी वाले जहाज़ से Lakshadweep कैसे Jaye?

अगर आप समुंद्र द्वारा पानी वाले जहाज़ यानी Cruise से Lakshadweep पहुंचना चाहते हैं तो इसकी आपको सुविधा मिल जाती हैं। Cruise से Lakshadweep जाने के लिए आपको सबसे पहले केरला के कोच्चि तक पहुंचना होगा। कोच्चि में आपको कई सारे Cruise देखने के लिए मिल जाएंगे जिनकी मदद से आप समुन्द्र द्वारा Lakshadweep तक पहुंच सकते हैं।

Cruise से कोच्चि पहुंचने में 15 से 18 घंटे का समय लग जाता हैं, पर Cruise के कारण आपका सफर काफी सोहाना हो जाता हैं क्योकि Cruise आपको समुन्द्र के रास्ते से Lakshadweep पहुंचाता हैं।

Lakshadweep में खाने पीने की सुविधा

अगर आप Lakshadweep घूमने जा रहे हैं तो हम आपको बता दें कि आपको वहां पर खाने पीने की कोई भी चिंता करने की जरूरत नहीं हैं क्योकि Lakshadweep में आपको कई सारे होटल देखने के लिए मिल जाएंगे जहा पर आपको Veg और Non Veg दोनों तरह का खाना खाने के लिए मिल जाएगा।

Lakshadweep में घूमने की जगह

Lakshadweep में आपको कुल 36 द्वीप (आइलैंड) देखने के लिए मिल जाएंगे, जिसमे से कुछ आइलैंड सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं और आपको उन आइलैंड पर जरूर घूमने जाना चाहिए। नीचे हमने Lakshadweep के सभी लोकप्रिय आइलैंड के बारे में बताया हुआ हैं।

Kalpeni Island

Lakshadweep में Kalpeni Island एक बहुत ही सुन्दर और लोकप्रिय आइलैंड हैं जहा पर आप घूमने के लिए जा सकते हैं। यहाँ पर भी आपको कई सारी Water Activities करने की सुविधा मिल जाएगी। इसके आलावा इस आइलैंड के बीच में बैठकर नारियल पानी पीने का मज़ा ही कुछ अलग हैं।

Minicoy Island

इस आइलैंड पर आपको नेचर के बहुत सारे सुन्दर दृश्य देखने के लिए मिल जाएंगे साथ ही में इस आइलैंड का पानी पूरा साफ़ हैं। Lakshadweep के इस आइलैंड पर आपको Water Activities भी करने की सुविधा मिल जाएगी इसलिए अगर आप Lakshadweep आ रहे हैं तो आपको Minicoy आइलैंड पर जरूर जाना हैं।

Minicoy Island पर घूमने के बाद आप यहाँ के लाइट हाउस भी जा सकते हैं जो कि Minicoy Island का एक बहुत ही लोकप्रिय पर्यटक स्थल हैं। लाइट हाउस में जाने के बाद आप यहाँ से Lakshadweep का ऊपर से दृश्य देख सकते हैं।

Kadmat Island

Lakshadweep का Kadmat आइलैंड एक बहुत ही बड़ा और सुन्दर आइलैंड हैं, इस आइलैंड पर आपको Lakshadweep के सभी द्वीपों से अधिक साफ़ पानी देखने के लिए मिल जाएगा। साथ ही में यहाँ पर आपको Scuba Diving करने की भी सुविधा मिल जाती हैं।

यानी Kadmat Island पर पहुंचने के बाद आप Lakshadweep के पानी के अंदर का भी दृश्य देख सकते हैं। अधिकतर लोग Kadmat Island सिर्फ Scuba Diving के लिए ही आते हैं। इसलिए यह आइलैंड भी आपके घूमने वाले लिस्ट में जरूर होना चाहिए।

Lakshadweep के ये तीन आइलैंड सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं इसलिए आपको यहाँ पर जरूर जाना चाहिए। 

Lakshadweep जाने का बजट

अगर आप Lakshadweep घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपको 4 राते और 5 दिन का समय का ट्रिप प्लान करना चाहिए। इतने समय में आप बहुत ही अच्छे से Lakshadweep को घूम लेंगे। अगर आप खुद से Lakshadweep जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको 50 हज़ार से 1.50 लाख रुपए तक का बजट लेकर चलना चाहिए (इस बजट में आपका ट्रेवल, खाना-पीना, रुकना जोड़ा गया हैं)। इतने बजट में आप बहुत ही अच्छे से Lakshadweep घूम पाएंगे।

इसके आलावा आप चाहे तो कई Travel कंपनिया द्वारा उनके पैकेज को लेकर भी Lakshadweep घूमने के लिए जा सकते हैं। कई ट्रेवल कंपनिया 30 हज़ार से 1 लाख रुपए तक के पैकेज में आपको Lakshadweep अच्छे घूमने में मदद करती हैं। इसके लिए आप कोच्चि या अपने नजदीकी ट्रेवल एजेंट से संपर्क करें।

Read more: Lakshadweep Kaise Jaye: Train,Cruise,Flight से जाने का तरीका,घूमने की जगह और बजट

Leave a comment