New Mahindra Thar 5 Door: सामने आई जासूसी छवि,लुक देख हो जायेंगे पागल

New Mahindra Thar 5 Door: महिंद्रा भारतीय बाजार में अपनी बहुत जल्द नई जनरेशन Thar 5 Door को लॉन्च करने जा रही है, जिसकी कई बार भारतीय सड़कों को परीक्षण करते हुए जासूसी छवि को देखा गया है। नई जनरेशन महिंद्रा थार 5 डोर के बारे में एक और खास जानकारी जासूसी में सामने आई है। आगामी 5 डोर के इंटीरियर के बारे में कई जानकारी सामने आई है। नए साल के शुरुआत के साथ महिंद्रा भारतीय बाजार में अपनी बेहतरीन गाड़ियों की पेशकश करने वाली है।

Table Of Content

1>Mahindra Thar 5 Door Design

2>Mahindra Thar 5 Door Interior

3>Mahindra Thar 5 Door Engine

4>Mahindra Thar 5 Door Safety features

5>Mahindra Thar 5 Door Price

6>Mahindra Thar 5 Door Launch Date

7>Mahindra Thar 5 Door New Name

Mahindra Thar 5 Door Design

महिंद्रा थार 5 डोर के डिजाइन में महत्वपूर्ण सुधार किए जा रहे हैं। इनमें एलईडी लाइटिंग, फॉग लाइट, ग्रिल और बम्पर के साथ एक नया फ्रंट प्रोफाइल जोड़ा गया है। साइड प्रोफाइल में अलग से एक दरवाजा जोड़ा गया है जिससे कि Car में जगह बढ़ गया है। इसमें आपको नए अलॉय व्हील देखने को मिलेंगे। महिंद्रा थार को और भी आकर्षक बनाने के लिए पीछे की तरफ एक बम्पर और एलईडी टेल लाइट को दिया गया है।

Mahindra Thar 5 Door Interior

यह एक ऑफ रोडिंग एसयूवी होने के साथ-साथ एक लाइफस्टाइल एसयूवी होने वाली है। यह उन लोगों के लिए खास होने वाला है जो बड़ी एसयूवी की चाहत रखते हैं। इसके केबिन में हमें प्रीमियम लीटर सेट के साथ डैशबोर्ड लेआउट में कुछ बदलाव आगे और पीछे की यात्रियों के लिए हैंड्रेस्ट और कई स्थानों पर सॉफ्ट टच की सुविधा की भी मिलने वाली हैं।

5 डोर महिंद्रा थार के केबिन को नई छवि को देखकर के ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह उत्पादन के काफी ज्यादा करीब है।महिंद्रा 5 डोर थार में नई लेदर सीट के साथ बड़ी टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, पुनः डिजाइन किया गया सेंट्रल कंसल के साथ डैशबोर्ड लेआउट, महिंद्रा xuv700 के समान स्टीयरिंग व्हील, सामने वाली यात्रियों के लिए स्प्लिट सेंटर आर्म्रेस्ट के साथ ऑल ब्लैक इंटीरियर थीम भी देखने को मिलता है।

Mahindra Thar 5 Door Engine

बोनट के नीचे इसे वर्तमान इंजन विकल्प के साथ ही संचालित किए जाने की संभावना है, हालांकि इसके पावर आउटपुट में परिवर्तन किया जाने वाला है। वर्तमान Thar को तीन इंजन विकल्पों के साथ संचालित किया जाता है, इसके बारे में जानकारी नीचे निम्नलिखित तौर पर दी गई है।

EnginePower (PS)Torque (Nm)Transmission Options
2.0-litre Turbo-petrol1523206-speed manual, 6-speed automatic
2.2-litre Diesel1303006-speed manual, 6-speed automatic
1.5-litre Diesel (RWD model)1183006-speed manual

Mahindra Thar 5 Door Safety features

इसके सुरक्षा सुविधा में भी कई और बेहतरीन फीचर्स को जोड़े जाने की संभावना है। वर्तमान में इसे सामने की तरफ दो एयर बैग, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल डीसेंट कंट्रोल, रीयर पार्किंग सेंसर के साथ कैमरा और सभी पैसेंजर के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर मिलता है। जबकि पांच डोर थार में हमें सिक्स एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर मिलने की संभावना है।

Mahindra Thar 5 Door Price

महिंद्रा थार 5 डोर की कीमत भारतीय बाजार में 15 से 16 लाख रुपए होने की उम्मीद है। हालांकि यह कीमत ज्यादा भी हो सकती है।

Mahindra Thar 5 Door Launch Date

महिंद्रा थार 5 डोर को भारतीय बाजार में नए साल की शुरुआत के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। लकिन इसे किस महीने मे लॉन्च किया जाएगा इसके बारे मे कंपनी द्वारा कोई भी जानकारी नहीं मिली है|

Mahindra Thar 5 Door New Name

हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिंद्रा थार 5 डोर की एक दस्तावेज लीक हुआ है, जिसमें कि इसका नाम सात ट्रेडमार्क के साथ पंजीकरण किया गया है। इसमें कई बेहतरीन नाम शामिल है। जैसे की Thar Armada, Thar Centurion, Thar Cult, Thar Savannah, Thar Rex ओर Thar Gladius हैं।

Read more: New Mahindra Thar 5 Door: सामने आई जासूसी छवि,लुक देख हो जायेंगे पागल

Leave a comment